ऑस्ट्रेलिया में चुनाव कैसे काम करते हैं? पहली बार मतदान करने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए एक सरल मार्गदर्शिका

 ऑस्ट्रेलिया में चुनाव कैसे काम करते हैं? पहली बार मतदान करने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए एक सरल मार्गदर्शिका

ऑस्ट्रेलिया के 2025 के संघीय चुनाव में पहली बार हजारों भारतीय मतदाता अपने मतपत्र डालने की तैयारी कर रहे हैं। इस मतदान प्रकिर्या मैं उनकी मदत करने के लिए हमने ऑस्ट्रेलियन इलेक्टोरल कमिशन (AEC) की प्रवक्ता आस्था ग्रोवर से बात की, ताकि यह समझा जा सके कि मतदान प्रणाली कैसे काम करती है और हर वोट क्यों मायने रखता है।


आस्था: ऑस्ट्रेलिया के चुनाव हमारे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक पात्र नागरिक को नामांकन और मतदान करना चाहिए।

AEC चुनावों का निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करती है — जिसमें संघीय चुनाव, जनमत संग्रह और उपचुनाव शामिल हैं। AEC यह सुनिश्चित करता है कि चुनावी प्रक्रिया दुनिया में सबसे भरोसेमंद में से एक बनी रहे।


ऑस्ट्रेलियाई संघीय चुनाव हर तीन साल में आयोजित किए जाते हैं। 2025 में मतदान का दिन शनिवार, 3 मई को है। उस दिन, पूरे देश में मतदान केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।

मतदान केंद्र पर आपको दो बैलेट पेपर मिलेंगे:

🟩 हरा बैलेट पेपर — हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स/ प्रतिनिधि सभा के लिए।
➔ आपको अपनी पसंद के अनुसार प्रत्येक बॉक्स को क्रमांकित करना होगा।

⬜ सफेद बैलेट पेपर — सीनेट के लिए।
➔ इस पर, या तो आप लाइन के ऊपर कम से कम 6 बॉक्स या लाइन के नीचे कम से कम 12 बॉक्स क्रमांकित कर सकते हैं।

यह आवश्यक है कि आप सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका वोट वैध/जायज़ माना जाए।


  • पूर्व मतदान / अर्ली वोटिंग: चुनाव से पहले विशेष अर्ली वोटिंग केंद्रों पर जाकर मतदान करें।
  • ओवरसीज वोटिंग / विदेश से मतदान: विदेश में चुने गए ऑस्ट्रेलियाई दूतावासों (ऑस्ट्रेलियन एम्बेसी), वाणिज्य दूतावासों (कांसुलेट) या उच्चायोगों (हाई कमिशन) पर अपना मतदान डालें।

डाक मतदान पैक में अनुवादित जानकारी और भाषाई मतदान निर्देशों से जुड़ा एक क्यूआर कोड शामिल होगा। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि सभी मतदाता अपनी भाषाई पृष्ठभूमि के बावजूद आत्मविश्वास से भाग ले सकें


चुनावों में –

  • चुनावी संचार को अधिकृत करने की आवश्यकताएँ
  • मतपत्रों की सुरक्षा और ट्रैकिंग
  • उम्मीदवारों से उनकी योग्यता के बारे में अनिवार्य घोषणा

जैसी कई सुरक्षा व्यवस्थाएं होती हैं।

AEC एक ‘स्टॉप एंड कंसीडर’ (Stop and Consider) अभियान भी चलाता है, जो मतदाताओं को किसी भी चुनावी जानकारी के स्रोत को जांचने और सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित करता है – विशेष रूप से सोशल मीडिया पर।


बिल्कुल! ऑस्ट्रेलिया की विविधता को पहचानते हुए, AEC ने हिंदी और पंजाबी सहित 34 भाषाओं में चुनाव सामग्री का अनुवाद किया है। संसाधनों में शामिल हैं:

  • 2025 संघीय चुनाव के लिए आधिकारिक गाइड (अनुवादित संस्करण)
  • मतदान केंद्रों पर हिंदी और पंजाबी में मतदान कैसे करें के निर्देश
    समर्पित फ़ोन लाइनों के ज़रिए दुभाषिया सेवाएँ। आप अपनी पसंदीदा भाषा में द जानकारी पाने के लिए 1300 720 153 पर कॉल कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन उपलब्ध अभ्यास मतदान उपकरण

इन उपकरणों से भारतीय मतदाताओं के लिए प्रक्रिया को समझना, अपने मतपत्र को सही ढंग से भरना तथा अपने मत को सार्थक बनाना आसान हो जाता है।


हमेशा जांचें:

  • जानकारी का स्रोत क्या है, कहाँ से आई है?
  • क्या यह किसी आधिकारिक या विश्वसनीय स्रोत (जैसे AEC) से है?
  • क्या जानकारी हाल ही की और सत्यापित है?

एईसी ऑनलाइन एक डिसइंफॉर्मेशन रजिस्टर (disinformation register) रखता है, जो चुनावी प्रक्रिया के बारे में गलत जानकारी को रिकॉर्ड करता है और उसे सही करता है।

यदि संदेह है, तो www.aec.gov.au पर जाएँ। यह सभी चुनावी सूचनाओं का आधिकारिक स्रोत है।


चिंता न करें! यदि आप अपना मतपत्र भरने में कोई गलती करते हैं, तो बस मतदान अधिकारी से नया मतपत्र मांग लें।

  • नंबरों का प्रयोग करें। (टिक या क्रॉस का नहीं।)
  • हरे मतपत्र पर प्रत्येक बॉक्स पर संख्या लिखें।
  • सफ़ेद मतपत्र के लिए विशिष्ट निर्देशों का पालन करें।
  • और घबराएँ नहीं – मतदान केंद्रों पर सहायता उपलब्ध है!

आपका वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण का अवसर है। इसमें भाग लेकर आप एक समावेशी लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए और हिंदी में चुनावी संसाधनों तक पहुँचने के लिए देखें: www.aec.gov.au/translated

Related post