Advertisement
Reach Indians and South East Asians living in Australia

आस्ट्रेलिया में पांच साल और ऊपर के लोगों के लिए मुफ्त कोविड टीका उपलब्ध है

 आस्ट्रेलिया में पांच साल और ऊपर के लोगों के लिए मुफ्त कोविड टीका उपलब्ध है

COVID-19 टीकों के संबंध में

ऑस्ट्रेलिया में अब पांच साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

आस्ट्रेलिया में कोविड-19 टीका हर कोई मुफ्त लगवा सकता है। ऐसे लोग जिनके पास मेडिकेयर कार्ड नहीं है, या फिर दूसरे देशों से पढ़ने आए छात्र, विदेशी मेहमान, प्रवास पर आए कर्मचारी और शरणार्थी भी मुफ्त वैक्सिनेशन करवा सकते हैं। टीका लगवाने से परिवार ही नहीं पूरे समुदाय को कोविड-19 से सुरक्षा मिलेगी।

टीका लगवाना आस्ट्रेलियाई सरकार ने अनिवार्य नहीं किया है। कोई भी कोविड-19 का टीका न लगवाने को स्वतंत्र है। अलबत्ता कुछ सूबों और टेरिटरीज में विशेष हालात में टीका लगवाना जरूरी किया जा सकता है। मिसाल के तौर पर कुछ खास नौकरियों में शामिल लोगों और सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल व्यक्तियों के लिए।

सुरक्षित है कोविड-19 वैक्सीन

कोविड-19 वैक्सीन जीवन रक्षक और सुरक्षित हैं। यही नहीं आस्ट्रेलिया में टीजीए यानी थ्रेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन कोविड-19 के टीकों की सुरक्षा और बुरे प्रभावों पर करीब से नजर रखता है।

शरीर में कोरोना वायरस के प्रवेश करने पर कोविड-19 टीका उससे लड़ने में मदद करता है।

वैक्सिनेशन के बाद मन में कोई चिंता या सवाल है तो वैक्सीन क्लिनिक या अपने डॉक्टर से बात कीजिए।

कोविड-19 वैक्सीन किसे लगवाना चाहिए

कोविड-19 की वैक्सीन उन सभी को लगवाना चाहिए, जिसकी उम्र पांच साल या उससे ज्यादा है। यह टीका कोविड-19 से बीमार होने और मृत्यु से बचाता है। यही नहीं वैक्सीन से वायरस का संक्रमण कम करने में मदद मिलती है। आसपास के लोग भी सुरक्षित रहते हैं।

यह अहम कि आप अपनी उम्र और सेहत की ज़रूरतों के लिहाज से दिए गए सुझावों के मुताबिक सभी डोज़ लगवा लें। यह कोविड-19 वैक्सिनेशन के अप-टू-डेट माने जाने के लिए आवश्यक है।

छह महीने से चार साल के जिन बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमज़ोर है, या जो किसी भी रूप में विकलांग हैं। 5 सितंबर 2022 से, ऐसे सभी बच्चे COVID-19 टीका लगवा सकते हैं। जटिल और गंभीर स्वास्थय समस्याओं से ग्रस्त बच्चे, जिन्हें कोविड-19 का खतरा ज्यादा है, ऐसे बच्चे भी वैक्सीन लगवा लें।

टीकाकरण के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा और इसे करने के बारे में बताया जाएगा। अभी से डॉक्टर को कॉल न करें।

6 माह से 4 साल की उम्र वाले बच्चों को:

  • COVID-19 वैक्सीन की प्राइमरी डोज़ 1 और 2 लगवानी चाहिए।
  • ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से कमज़ोर है तो प्राइमरी डोज़ 3 लगवानी चाहिए।

5 साल से 11 साल की उम्र के बच्चों को:

  • COVID-19 वैक्सीन की प्राइमरी डोज़ 1 और 2 लगवानी चाहिए।
  • इस आयु के बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमज़ोर है तो उन्हें भी प्राइमरी डोज़ 3 लगवानी चाहिए।

12 से 15 साल की उम्र के बच्चों को:

  • COVID-19 टीके की प्राथमिक डोज़ 1 और 2 लगवानी चाहिए।
  • रोग प्रतिरोधक प्रणाली गंभीर रूप से कमज़ोर होने पर ऐसे बच्चों को भी प्राथमिक डोज़ 3 ही चाहिए।
  • COVID-19 टीके की बूस्टर डोज़ लगवानी चाहिए अगर:
    • उनकी रोग प्रतिरोधक प्रणाली गंभीर रूप से कमज़ोर है।
    • जटिल या गंभीर किस्म की कोई विकलांगता है।
    • एक से ज्यादा स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो गंभीर रूप से COVID-19 के खतरे को बढ़ाती हैं।

किसी माता-पिता को पता नहीं है कि उन्हें अपने बच्चे को बूस्टर लगवाने की ज़रूरत है या नहीं, तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

उम्र 16 साल या इससे ज्यादा है तोः

  • COVID-19 टीके की प्राथमिक डोज़ 1 और 2 लगवानी चाहिए।
  • रोग से लड़ने की प्रणाली गंभीर तौर से कमज़ोर है तो उन्हें प्राथिमक डोज़ लगवानी चाहिए।
  • COVID-19 टीके की बूस्टर डोज़ लगवाने की ज़रूरत है।

चौथी डोज़

ऐसे लोग जिन्हें गंभीर रोग होने का खतरा ज्यादा होता है, उन्हें उनकी पहली COVID-19 टीके की बूस्टर डोज़ के 3 महीने बाद एक अतिरिक्त बूस्टर, या फिर चौथी डोज़ की सलाह दी जाती है।

जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा कमज़ोर है और उन्हें सेहत से जुड़ी दिक्कतें हैं, या फिर जो विकलांग हैं, उन्हें पांचवी डोज़ लेनी होगी।

चौथी डोज़ लगवानी चाहिए अगर:

  • उम्र 50 साल या इससे ज़्यादा है।
  • आप एज्ड केयर या फिर डिसेबिल्टी केयर फैसिलिटी में रहते हैं।
  • आपकी रोग प्रतिरोधक प्रणाली बहुत ज्यादा कमज़ोर है (यह पांचवी डोज़ होगी)।
  • अगर आप 50 साल या इससे ज्यादा उम्र के हैं और एबोरिजनल या टोरस स्ट्रेट द्वीप पर रहते हैं।
  • 16 साल या इससे ज्यादा उम्र के किसी व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कोई गंभीर दिक्कत है, जो COVID-19 रोग के खतरे को बढ़ाती है।
  • 16 साल या इससे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति विकलांग है और उसे सेहत से जुड़ी जटिल समस्याएं हैं।

30 से 49 साल की उम्र के लोग चाहें तो चौथी डोज़ लगवा सकते हैं।

अगर आपको नहीं मालूम कि क्या आपको चौथी बूस्टर डोज़ लगवानी चाहिए तो डॉक्टर से सलाह लें।

अगर आपके COVID-19 के टेस्ट का नतीजा पॉज़िटिव है तो सलाह दी जाती है कि अगला COVID-19 टीका लगवाने से पहले COVID-19 संक्रमण के बाद 3 महीने तक इंतजार करें। अपनी बूस्टर डोज़ लगवा लेने के बाद जिन्हें COVID-19 हुआ है, वह भी चौथी डोज़ लगवाने से पहले कम से कम 3 महीने इंतजार करें।

यह बहुत अहम है कि आप COVID-19 टीकों के साथ अप-टू-डेट रहें। अलग-अलग लोगों को अलग-अलग समय अंतराल पर COVID-19 की अलग-अलग डोज़ की ज़रूरत पड़ सकती है। वैक्सीन को लेकर अप-टु-डेट रहने के लिए हेल्थ केयर प्रोवाइडर से सलाह लें।

बच्चे

COVID-19 की वैक्सीन बच्चों के लिए सेफ है। बच्चों को कोविड-19 टीका लगवाने से वह परिवार और बड़े समुदाय तक वायरस की रोकथाम में मददगार साबित हो सकते हैं।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं:

अगर आप गर्भ से हैं या बच्चे को स्तनपान करवा रही हैं। या फिर गर्भवती होने के बारे में सोच रही हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में COVID-19 के टीके सेफ हैं। महिलाएं गर्भावस्था के किसी भी चरण में वैक्सीन लगवा सकती हैं।

विकलांग लोगों के बारे में:

विकलांग लोगों को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए। उन्हें COVID-19 से गंभीर रोग होने का खतरा कहीं ज्यादा होता है।

अगर आपको और ज़्यादा मदद की जरूरत है या किसी तरह की सलाह चाहते हैं तो आप डिसिबेल्टी गेटवे हेल्पलाइन को 1800 643 787 पर फोन कर सकते हैं। वे आपके लिए वैक्सीन भी बुक कर सकते हैं।

अगर आपको दुभाषिए की आवश्यकता है, तो आप अनुवाद एवं दुभाषिया सेवा यानी ट्रांसलेटिंग एंड इंटरप्रेटिंग सर्विस को 131 450 पर फोन कर सकते हैं। आप उन्हें डिसेबेल्टी गेटवे को कॉल करने को कहें।

पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगः

किसी को पहले से सेहत से जुड़ी दिक्कतें हैं तो उन्हें COVID-19 वायरस से बीमार होने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं।

अपने बारे में सही सलाह और टीके की सही जानकारी के लिए हेल्थ केयर प्रवाइडर से बात करें।

वैक्सीन कहां लगवाएं

नीचे दिए सेंटरों पर COVID-19 वैक्सीन लगवा सकते हैं:

  • कॉमनवेल्थ वैक्सिनेशन क्लिनिक्स
  • भागीदार जनरल हेल्थ सेंटर
  • एबोरीजिनल कंट्रोल्ड कम्यूनिटी हेल्थ सर्विस
  • स्टेट और टेरीटोरी वैक्सिनेशन क्लिनिक्स
  • भाग लेने वाली फॉर्मेसियां

सामान्य डॉक्टर आपसे वैक्सीन लगाने के लिए कोई चार्ज नहीं लेते।

अपने नजदीक की वैक्सिनेशन क्लिनिक के बारे में जानने और अपाइंटमेंट बुक करने के लिए,  वैक्सीन क्लिनिक फाइंडर का इस्तेमाल करें। आपको वैक्सिनेशन अपॉइंटमेंट के वक्त फोन या उस स्थान पर दुभाषिया सेवा की जरूरत है तो अनुवाद और दुभाषिया सेवा को 131 450 पर कॉल करें।

मेडिकेयर कार्ड नहीं है तोः

आपके पास मेडिकेयर कार्ड नहीं है तो नीचे लिखे सेंटर पर वैक्सिनेशन मुफ्त में करा सकते हैं:

  • कॉमनवेल्थ वैक्सिनेशन क्लिनिक्स
  • स्टेट और टेरिटरी की वैक्सिनेशन क्लिनिक्स
  • भाग लेने वाली फॉर्मेसियां

*** * ***

‘Hey Eva’  वैक्सीन तक आसान पहुंच

COVID-19 वैक्सीन बुक करने में लोगों की मदद करने के लिए EVA एक जनरल कॉलबैक सर्विस है। EVA हफ्ते में सातों दिन सुबह 7 से लेकर रात 10 बजे तक सर्विस देती है।

आप जब कोई मैसेज भेजते हैं तो आपको रिप्लाई मिलेगी। इसमें आपसे नीचे लिखी जानकारी ली जाएगीः

  • आपका नाम
  • आपकी पसंद की भाषा
  • आपकी पसंद का दिन और समय
  • कॉलबैक करने के लिए आपका नंबर

आपकी COVID-19 वैक्सीन बुक करने में मदद के लिए नेशनल कोरोना वायरस हेल्पलाइन से एक ऑपरेटर आपको कॉल करेगा।

EVA का काम COVID-19 वैक्सीन के बारे में इनफार्मेशन और सलाह देना है। वह नीचे लिखी मदद करती हैः

  • वैक्सीन के बारे में सूचना और सलाह देना
  • वॉक-इन क्लिनिक का पता लगाने में आपकी मदद करना
  • उचित वैक्सीन अपॉइंटमेंट के बारे में पता लगाने में मदद करना
  • मुफ्त दुभाषिए से आपको जोड़ना

COVID-19 वैक्सीन की बुकिंग में सहायता के लिए EVA कॉलबैक सेवा के लिए 0481 611 382 पर एसएमएस से ‘Hey EVA‘ लिखकर भेजें।

कोविड-19 वैक्सिनेशन से पहले

COVID-19 वैक्सिनेशन का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए क्लिनिक खोजें और बुक करें।

मेडिकेयर कार्ड है तो नीचे लिखे माध्यमों से चेक करें कि क्या आपका दर्ज विवरण अप-टु-डेट हैः

  • आपके मेडिकेयर ऑनलाइन अकाउंट के जरिए myGov से ऐक्सेस किया जा सकता है।
  • एक्सप्रेस प्लस मेडिकेयर ऐप से।
  • सर्विसेज आस्ट्रेलिया को फोन करके।

अपॉइंटमेंट से पहले आपसे सहमति फार्म भरवाया जा सकता है। आप किसी और का वैक्सिनेशन करा रहे हैं तो भी फार्म भरवाया जा सकता है।

COVID-19 वैक्सीन के बारे में

किसी दुर्लभ एलर्जी के रियेक्शन की हालत में आपके वैक्सिनेशन के बाद कम से कम 15 मिनट तक आप पर नज़र रखी जाएगी। टीका लगने के बाद होने वाले रियेक्शन पर तुरंत रिस्पांस के लिए वैक्सीन देने वाले को ट्रेंड किया गया है।

COVID-19 की वैक्सीन लगवाने पर कुछ आम साइड इफेक्ट होते हैं। यह खुद बखुद ही एक से दो दिनों में खत्म हो जाते हैं। सामान्य साइड इफ्क्ट हैं:

  • जिस बांह में टीका लगा है वहां दर्द
  • थकान
  • सर में दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • बुखार और सर्दी लगना

किसी दूसरी दवा या टीके की तरह इस वैक्सीन में भी कुछ दुर्लभ या अज्ञात साइड इफेक्ट हो सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद अगर आपको खुद में गंभीर साइड इफेक्ट नजर आ रहे हैं तो तुरंत हेल्थ केयर सेंटर या नेशनल कोरोना वायरस हेल्पलाइन से संपर्क करें। इसका नंबर हैः 1800 020 080

बातचीत के लिए दुभाषिया चाहिए, तो नेशनल कोरोना वायरस हेल्पलाइन को कॉल करें और 8वां विकल्प चुनें।

वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट

आप अपना इम्यूनाइजेशन हिस्ट्री स्टेटमेंट एक्सेस करने के बाद अपना कोविड-19 सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

अपनी इम्यूनाइजेशन हिस्ट्री स्टेटमेंट देखने के लिए

  • अपना खुद का ऑनलाइन myGov अकाउंट बनाइए फिर अपने मेडिकेयर ऑनलाइन अकाउंट को एक्सेस करें।
  • एक्सप्रेस प्लस मेडिकेयर मोबाइल ऐप से।
  • आपके पास मेडिकेयर कार्ड नहीं है, या फिर myGov खाते तक पहुंच नहीं है, तो आप अपना इम्यूनाइजेशन हिस्ट्री स्टेटमेंट इस तरीके से भी देख सकते हैं:
    • वैक्सीन लगाने वाले से सर्टिफिकेट का प्रिंट ले कर।
    • आस्ट्रेलियन इम्यूनाइजेशन रजिस्टर हेल्प लाइन को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 1800 653 809 पर फोन करके अपनी स्टेटमेंट डाक से मंगा सकते हैं।

कोविड-19 वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट कैसे हासिल कर सकते हैं इसकी ज्यादा जानकारी के लिए सर्विसेज़ ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट देखें।

Varsha Saini

Related post