Advertisement
Reach Indians and South East Asians living in Australia

COVID-19 वैक्सीन: सवाल और जवाब

 COVID-19 वैक्सीन: सवाल और जवाब

हम सभी के लिए COVID-19 का टीका लेना क्यों है जरूरी?

COVID-19 एक गंभीर संक्रामक रोग है और इस बीमारी से बचने का एक मात्र रास्ता है समय पर COVID-19 का टीका लेना। COVID-19 नाम मात्र से लॉकडाउन, अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या और लोगों के मौत के बढ़ते आंकड़े सब याद आ जाते हैं। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए COVID-19 वैक्सीन जरूर लें। वैक्सीनेशन सिर्फ आपके लिए ही नहीं, बल्कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए भी सहायक है।

COVID-19 वैक्सीन कौन-कौन से लोग ले सकते हैं?

ऑस्ट्रेलिया गर्वर्मेंट द्वारा COVID-19 वैक्सीन 5 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लेने के लिए अनिवार्य किया है। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार के ओर से इस बात की भी जानकारी शेयर की गई है कि COVID-19 वैक्सीन यानी टीका लेने के लिए किसी भी तरह की फीस (Fee) देनी की जरूरत नहीं है। वहीं अगर आप किसी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाते हैं, तो आपको मेडिकेयर कार्ड दिखाने की भी जरूरत नहीं है। वैक्सिनेशन के पहले आप अपने लिए दिन और समय https://covid-vaccine.healthdirect.gov.au/booking/ पर बुक कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आप अपने पास के सेंटर भी सलेक्ट कर सकते हैं। पहले से बुकिंग करने पर वैक्सिनेशन सेंटर पर ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

6 महीने से 4 साल के उम्र के बच्चों को भी कोविड 19 टीका लगवाया जा सकता है, लेकिन ऐसा तब करना चाहिए जब बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर, विकलांग, कमजोर प्रतीक्षा प्रणाली या फिर किसी बीमारी का शिकार हो। दरअसल ये बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं या इनमें इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए इन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर COVID-19 का टीका जरूर लगवाना चाहिए। बच्चों के वैक्सिनेशन के लिए https://covid-vaccine.healthdirect.gov.au पर लॉग इन कर समय और दिन बुक करें और फिर टीका लगवाएं। सरकार द्वारा दी गई यह सुविधा हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध है।

नोट: COVID-19 वैक्सीन इंफेक्शन से बचने और उसे फैलने से रोकने में सहायक है। इसलिए टीका अवश्य लगवाएं।

COVID-19 वैक्सीन की कितनी डोज आवश्यक है?

16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सरकार की ओर से 3 डोज लेने की सलाह दी गई है। तीनों डोज के बीच 3 महीने का अंतराल होना चाहिए। वहीं 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 4 डोज लेने की भी सलाह दी गई है।

12 से 15 साल के आयु वर्ग के किशोरों को भी तीनों डोज लेने की भी सलाह दी गई है।

COVID-19 वैक्सीन की डोज व्यक्ति के शारीरिक स्थितियों पर भी निर्भर करता है। इसलिए अगर कोई शारीरिक समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर COVID-19 का टीका लगवाया जा सकता है। कुछ केसेस में इसके एक्स्ट्रा डोज की भी सलाह देते हैं।

नोट: तीसरे या चौथे डोज के लिए आप ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा दी गई वेबसाइट www.health.gov.au/resources/translated/covid-19-vaccination-when-to- get-your-vaccination-other-languages पर क्लिक कर देख सकते हैं।

क्या COVID-19 के इंफेक्शन से शिकार हुए लोगों को टीका लेना चाहिए?

COVID-19 के इंफेक्शन के शिकार हुए लोगों को भी टीका लेना चाहिए। हालांकि ऐसी स्थिति में यह ध्यान देना चाहिए कि वैक्सीन 3 महीने बाद लेना चाहिए। ध्यान रखें कि कोरोना वायरस के शिकार हुए लोगों में इम्यून पावर कम हो जाती है, जिससे बीमारी का खतरा बना रहता है। इसलिए COVID-19 वैक्सीन लेना आवश्यक होता है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमाणित टीका केंद्र कौन-कौन से हैं?

Comirnaty (Pfizer), Spikevax (Moderna), Nuvaxovid (Novavax) और Vaxzevria (AstraZeneca)। ये चार ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैक्सीन हैं। इन वैक्सीन से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर कर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  1. Pfizer वैक्सीन: https://www.health.gov.au/resources/translated/covid-19-vaccination-information-on-covid-19-comirnaty-pfizer-vaccine-other-languages
  2. AstraZeneca वैक्सीन: https://www.health.gov.au/resources/translated/covid-19- vaccination-information-on-vaxzevria-astrazeneca-covid-19-vaccine-other-languages
  3. Moderna वैक्सीन: https://www.health.gov.au/resources/translated/covid-19- vaccination-information-on-spikevax-moderna-covid-19-vaccine-other-languages
  4. Novavax वैक्सीन: https://www.health.gov.au/resources/publications/covid-19- vaccination-information-on-nuvaxovid-novavax-covid-19-vaccine

COVID-19 वैक्सीन कैसे काम करता है?

COVID-19 वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाव में बेहद सार्थक माना गया है। वैक्सीन इंफेक्शन को फैलने से रोकने में मददगार साबित भी हुई है। इस वैक्सीन से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मजबूती मिलती है।

क्या COVID-19 वैक्सीन जल्द तैयार कर लिया गया?

COVID-19 वैक्सीन तैयार करने की विशेष जरूरत थी, क्योंकि मौत के बढ़ते आंकड़े एवं अस्पतालों में बेड की कमी मानसिक रूप से परेशान करने वाले थें। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स, फार्मा कंपनियों का साथ एवं सरकार की ओर से आर्थिक मदद के कारण ही वैक्सीन को जल्द तैयार करने में मदद मिल सकी।

COVID-19 का वैक्सीन बच्चों को लगवा सकते हैं?

ऑस्ट्रेसलयाई टीकाकरण तकनीकीसलाहकार समूह (Australian Technical Advisory Group on Immunisation) (ATAGI) के अनुसार 5 साल या इससे ज्यादा उम्र के बच्चे या लोगों को लगवाई जा सकती है। वहीं 6 महीने से 4 साल के उम्र के बच्चों को भी कोविड 19 टीका लगवाया जा सकता है, लेकिन ऐसा तब करना चाहिए जब बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर, विकलांग, कमजोर प्रतीक्षा प्रणाली या फिर किसी बीमारी का शिकार हो। दरअसल ये बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं या इनमें इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए इन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर COVID-19 का टीका जरूर लगवाना चाहिए। बच्चों के वैक्सिनेशन के लिए https://covid-vaccine.healthdirect.gov.au पर लॉग इन कर समय और दिन बुक करें और फिर टीका लगवाएं। सरकार द्वारा दी गई यह सुविधा हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध है।

गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली महिलाएं COVID-19 वैक्सीन ले सकती हैं?

प्रेग्नेंसी, प्रेग्नेंसी प्लानिंग या फिर ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं COVID-19 वैक्सीन ले सकती हैं। वैक्सिनेशन से इंफेक्शन से बचने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस दौरान यह ध्यान रखें कि Pfizer और Moderna का टीक लगवाना बेहतर माना गया है। अगर इन दोनों में से कोई भी वैक्सीन ना मिल पाए तो ऐसी स्थिति में Novavax या AstraZeneca का टीका लगवा सकती हैं।

प्रेग्नेंसी, प्रेग्नेंसी प्लानिंग या फिर ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं COVID-19 वैक्सीन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी http://www.health.gov.au/resources/translated/pregnancy-and-covid-19-vaccines-other- languages पर क्लिक कर हासिल कर सकती हैं।

टीकाकरण के लिए आप डॉक्टर या फार्मेसी से भी बात कर सकते हैं।

COVID-19 वैक्सीन लेने के लिए Easy Vaccine Access (EVA) की भी मदद ली जा सकती है। कोई परेशानी ना हो और स्लॉट बुकिंग में सहायता मिल सके इसलिए ऑपरेटर होते हैं, जो आपकी भाषा में सहायता करते हैं। या फिर 0481 611 382 पर ‘Hey EVA’ लिखकर मैसेज करें। इसके बाद आपसे निम्नलिखित सवाल पूछे जायेंगे। जैसे-

● नाम
● आपकी भाषा
● किस राज्य या टेरिटरी के निमसि हैं
● किस तारीख और समय पर फोन करें
● संपर्क नंबर बतायें

एक्सपर्ट वैक्सीन स्लॉट बुक करने में आपकी सहायता करते हैं।

क्या COVID-19 वैक्सीन से बांझपन का खतरा बढ़ सकता है या वैक्सीन लेने वाले बच्चों को भी भविष्य में ऐसी कोई समस्या हो सकती है?

COVID-19 वैक्सीन से बांझपन खतरा ना ही बच्चों में रहता है और ना ही वयस्कों में और जुड़ा कोई प्रमाण भी नहीं है। इसलिए ऐसी किसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया में TGA द्वारा COVID-19 वैक्सीन को स्वीकृ ति भी दी गई है।

COVID-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

COVID-19 वैक्सीन लेने के बाद व्यक्ति में निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। जैसे:

  • बाजू में दर्द, सूजन या हल्का लाल होना
  • बुखार आना
  • बॉडी पेन होना
  • सिरदर्द होना

ये शारीरिक परेशानियां सामान्य हैं और इससे घबराने की बात नहीं है। हालांकि अगर इनमें से कोई भी परेशानी अगर 3 या 4 दिन तक बनी रहे, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

वहीं इसके कुछ गंभीर लक्षण भी हो सकते हैं। जैसे:

  • सांस लेने में कठिनाई
  • तेजी से सांस लेना
  • सामान्य से ज्यादा दिल का धड़कना
  • बेहोश होना

आप चाहें तो मरीज को ज्यादा परेशानी होने पर एम्बुलेंस की मदद ले सकते हैं। इस सुविधा के लिए ट्रिपल जीरो (000) पर कॉल कर सकते हैं।

ध्यान रखें ट्रिपल जीरो (000) इमरजेंसी सेवा लाइन है, जिसपर कॉल कर सुविधा ली जा सकती है।

क्या ऑस्ट्रेलिया में COVID-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य है?

नहीं, COVID-19 वैक्सीन किसी के लिए भी अनिवार्य नहीं है और वैक्सीन नहीं लेने पर कोई जुर्माना भी नहीं लगता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग राज्यों में वैक्सीनेशन के लिए जानकारी साझा की जाती है।

क्या विदेश में कोई भी टीका लगवाया जा सकता है?

ऑस्ट्रेलिया में TGA द्वारा प्रमाणित टीका का प्रावधान है। वहीं वैक्सीन की खरीदारी ऑनलाइन नहीं की जानी चाहिए, ऐसा इसलिए क्यों कि ऐसा करने से टीका प्रमाणित है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिला सकती है।

COVID-19 वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी बरतनी जरूरी है?

COVID-19 वैक्सीन के बाद लापरवाही नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग यानी 1.5 मीटर की दूरी एक दूसरे से बनाये रखें, साबुन और पानी से हाथ धोएं, पब्लिक प्लेस में मास्क का प्रयोग करें और सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर घर में रहें। ऐसा करने से इंफेक्शन को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

क्या कोरोना वैक्सीन कोरोना के किसी भी वैरियेंट को रोकने में सहायक है?

कोरोना वायरस के कई वेरियेंट अपना प्रकोप दिखा चुके हैं, लेकिन इसके किसी भी वेरियंट में एक ही वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं TGA की टीम लगातार इस ओर नजर बनाये रखे हुए है जिससे इंफेक्शन को रोकने में मदद मिल सकती है।

इन्फ्लूएंजा जा का टीक भी कोरोना वायरस से बचाव में सक्षम है?

इन्फ्लूएंजा और कोरोना वायरस दो अलग-अलग बीमारी है और दोनों के वैक्सीन एक दूसरे के लिए सहायक नहीं।

COVID-19 वैक्सीन जीन्स या डीएनए में परिवर्तित हो सकते हैं?

नहीं, COVID-19 वैक्सीन जीन्स या डीएनए में कभी भी परिवर्तित नहीं हो सकते हैं। COVID-19 वैक्सीन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। जिसक messenger RNA (mRNA) के सिर्फ एक अंश का प्रयोग होता है। वहीं mRNA टीकों में DNA एवं RNA दोनों अलग अणु है।

COVID-19 वैक्सीन जीन्स या डीएनए में जमा हो सकते हैं?

नहीं, ऐसा नहीं हो सकता है यह सिर्फ एक मिथ है। ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक वैक्सीनेशन प्रक्रिया है।

COVID-19 वैक्सीन हमें इंटरनेट से जोड़ सकता है?

नहीं, ऐसा सोचना भी गलत है।

COVID-19 वैक्सीन में माइक्रोचिप या ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी होता है?

नहीं, वैक्सीन में ऐसा कुछ भी नहीं जिससे व्यक्ति को ट्रैक किया जा सके।

COVID-19 वैक्सीन से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता है?

COVID-19 का टीका लेने से कोरोना वायरस का खतरा कम होता है और इंफेक्शन को रोकने में भी मदद मिलती है। इस वैक्सीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हां, टीका लेने के बाद इसके कुछ साइड इफेक्ट्स महसूस किये जा सकते हैं जो कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं।

COVID-19 टीका में जानवरों का उत्पाद मिलाया गया है?

नहीं, वैक्सीन में किसी जानवर, मांस या अंडे को मिक्स नहीं किया गया है।

धार्मिक मार्गदर्शकों की COVID-19 टीका के प्रति क्या सोच रखते हैं?

ऑस्ट्रेलिया के धार्मिक मार्गदर्शक ने भी इसकी अनुमति दी है। आप चाहें तो 22 सितंबर 2020 को वेटिकन ने COVID-19 के वैक्सीन का समर्थन भी किया है। आप चाहें तो इस https://www.vatican.va/roman_curia/congregations/cfaith/documents/rc_con_cfaith_doc_20201 221_nota-vaccini-anticovid_en.html पर उनका बयान भी सुन सकते हैं।

Australian Islamic Medical Association द्वारा 13 अगस्त 2021 को फतवा जारी किया है। यहां भी वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। आप https://www.anic.org.au/fatwa-council पर और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

COVID-19 वैक्सीन से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब जानने के लिए क्या करना चाहिए?

वैक्सीन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए National Coronavirus Helpline को 1800 020 080 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा Department of Health and Aged Care की वेबसाइट www.health.gov.au/covid19-vaccines-languages पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वैसे COVID-19 एवं COVID-19 वैक्सीन से जुडी जानकारी के लिए आप डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं। वही आप Department of Health and Aged Care या Therapeutic Goods Administration के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Varsha Saini

Related post